फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिनेश मास्टर को अनशन से उठा ले गई पुलिस

Fri, 07 Nov 2025 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला अंतर्गत खारास्रोत से अंग्रेजी शराब का ठेका हटाने के लिए संयुक्त संघर्ष समिति का धरना जारी रहा। पुलिस की टीम ने चार नवंबर की देर रात अनशन पर बैठे दिनेश मास्टर को भी अनशन से उठा दिया। उन्हें स्वास्थ्य उपचार के लिए नरेंद्रनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका स्वास्थ्य उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को खारास्रोत मुनि की रेती पार्किंग स्थल पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक खारास्रोत से अंग्रेजी शराब का ठेका नहीं हटेगा, उनका अनशन जारी रहेगा। ठेका परिसर में प्रदर्शनकारी न पहुंचे इसके लिए आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन के कर्मचारी तैनात रहे। इस मौके पर अनीता कोटियाल, सुरेंद्र नेगी, संजय सिलस्वाल, प्रदीप राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें