फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। अलावलपुर गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार मोहित नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चिरवाड़ी गांव निवासी मोहित ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है और ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह अलावलपुर गांव के पास लाली सिंह के मकान के नजदीक पहुंचा, तभी सामने से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहित उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना को देख आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल मोहित को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें