फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




बुग्गावाला निवासी सर्वेश कुमार (40) बृहस्पतिवार सुबह 9.30 बजे किसी जरूरी काम से बाइक से देहरादून जा रहे थे। जैसे ही वह राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।



पुलिस ने उन्हें ढांढस बंधाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि सर्वेश अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बिहारीगढ़ अक्षय शर्मा ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें