मोदीनगर। हापुड़ मार्ग पर किल्हौड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक से बाइक सवार युवक को टक्कर लग गई। हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र निवाड़ी के शेरपुर गांव निवासी विक्रांत कुमार बाइक से बुधवार शाम किसी काम से हापुड़ जा रहे थे। मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर किल्हौड़ गांव के रेलवे पुल के पास ट्रक से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार विक्रांत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने विक्रांत के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।