नारनौल। बहरोड़ रोड पर बुधवार रात को सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाइयों में से एक की मौत हो गई।
दूसरा घायल हो गया। वीरवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। दोनों भाई बहरोड़ के एक निजी कोचिंग सेंटर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। युवक हेलमेट पहना रखा था।
गांव झझारपुर निवासी गगन कुमार और छोटा भाई अमन दोपहर को बाइक से बड़ी बहन के ससुराल गांव सेका मंढ़ाणा गए थे। पूरे दिन रहने के बाद गांव लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे जब वे गांव बिजोरावास के पास पहुंचे तो पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बहरोड़ के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने गगन को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद अमन को रेफर कर दिया। दोनों भाई बहरोड़ के एक निजी कोचिंग सेंटर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
अ