फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिवाइडर से टकराई बाइक, बीबीए के दो छात्रों की मौत

Sat, 22 Nov 2025 06:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संपादक जी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-फोटो
-घायल एक छात्र का चल रहा उपचार
-हेलमेट होने पर बच सकती थी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे के समीप बने 60 मीटर रोड के डिवाइडर से शनिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार निजी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत तीनों छात्र गंंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां दो आर्यन व जिकरुल्लाह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दानिश का उपचार जारी है।
मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर निवासी आर्यन कुमार (21) दनकौर स्थित निजी विश्वविद्यालय में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। दनकौर के ही एक पीजी में आर्यन रहता था। यहां आर्यन की दोस्ती बिहार के मधुबनी निवासी जिकरुल्लाह बिलाल (19) और बिहार के ही समस्तीपुर निवासी दानिश (19) से हुई। तीनों बीबीए के छात्र होने के कारण ज्यादा साथ रहते थे। बताया कि शनिवार तड़के सुबह बाइक पर सवार होकर तीनों छात्र दनकौर से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। दनकौर में निजी विश्वविद्यालय के सामने से गुजर रही 60 मीटर रोड के डिवाइडर से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। तीनों को जिम्स अस्पताल लेकर जाने पर चिकित्सकों ने आर्यन और जिकरुल्लाह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दानिश का उपचार चल रहा। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया तीनों छात्रों के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान : यातायात नियमों का उल्लंघन करने के कारण आर्यन और जिकरुल्लाह ने अपनी जान गंवा दी। हादसे के दौरान हेलमेट न होने से दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। जिससे खून का रिसाव ज्यादा होने के कारण आर्यन और जिकरुल्लाह की स्थिति में सुधार न हो सका। हेलमेट पहने होते तो दोनों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें