तावडू। शहर थाना क्षेत्र में रेवाड़ी रोड पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, हादसे में हिमांशु पुत्र लक्ष्मण निवासी गांव डीडारा के सिर में गंभीर चोट आई। उसे पहले फैमिली हॉस्पिटल तावडू ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर नल्हड़ से पीजीआई रेफर किया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक मुतु निवासी मध्यप्रदेश के पैर में गंभीर चोट आई है। उसका उपचार जारी है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में अब तक शिकायत नहीं मिली है। संवाद