फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बोट कंपनी का दसवीं फेल डायरेक्टर गिरफ्तार, मालिक पहले ही हो चुका है अंदर

Thu, 11 Jul 2019 02:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
arrested - फोटो : Social media
विज्ञापन

हजारों करोड़ की ठगी करने वाली बाइक बोट कंपनी के फरार निदेशक राजेश भारद्वाज को नोएडा पुलिस की एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2017 से गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमेटेड कंपनी में निदेशक था।

विज्ञापन


उसके खिलाफ दादरी थाने में मुकदमा पंजीकृत था। पकड़ा गया डायरेक्टर दसवीं फेल है। मामले में कंपनी के मालिक संजय भाटी समेत तीन अन्य निदेशकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

नोएडा आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (एनईओडब्ल्यू) के प्रभारी शीलेश यादव ने बताया मंगलवार देर शाम पर्थला चौक से
फरार आरोपी राजेश भारद्वाज बाइक बोट कंपनी का निदेशक था। मूल रूप से वह खुर्जा, बुलंदशहर निवासी राजेश फेज थ्री स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी में रहता था।

राजेश ने वर्ष 2001 में दिल्ली के जनकपुरी में सिक्योर लाइफ कंपनी शुरू की थी। वह धूपबत्ती व अगरबत्ती बनाकर उसे बेचने खुर्जा जाता था। इसी दौरान इसकी मुलाकात बाइक बोट कंपनी के मालिक संजय भाटी से हुई थी।
विज्ञापन


उस वक्त संजय भाटी ने राजेश को बताया था कि गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमेटेड उसकी कंपनी है और ओलो उबर की तरह बाइक टैक्सी चलाने की योजना है। वर्ष 2017 में राजेश भारद्वाज ने बतौर निदेशक गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स ज्वाइन कर ली।

क्या था बाइक बोट फ्रॉड
गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमेटेड कंपनी की तरफ से बाइक बोट स्कीम लांच की गई थी। इसमें बाइक टैक्सी चलवाने के नाम पर एक निवेशक से 62,100 रुपये लिए जाते थे। निवेश के बदले एक साल तक 6765 रुपये प्रतिमाह देने की बात कही जाती थी। स्कीम लांच होने के बाद कंपनी में निवेशकों की तादाद तेजी से बढ़नी शुरू हो गई। करोड़ का निवेश कराने के बाद कंपनी बंद कर निदेशक व अन्य फरार हो गए।

राजेश को मिले थे 2.5 करोड़
बाइक बोट फर्जीवाड़े में गिरफ्तार आरोपी राजेश भारद्वाज की भी अहम भूमिका था। इससे राजेश को करीब 2.5 करोड़ रुपये मिले। इन पैसों से ही इसने क्लियो काउंटी सोसायटी में एक फ्लैट व होंडा सिटी कार खरीदी। इसका मुख्य काम निवेशकों को कंपनी से जोड़ना होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें