ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हैं। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा सीईओ एनजी रवि और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख कोतवाली इलाके में अमरपाली के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में शुक्रवार सुबह निर्माण दिन साइट पर लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद डीएम मनीष कुमार और ग्रेटर नोएडा सीईओ रवी कुमार एनजी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जाएजा लिया और कहा इस मामले में जो भी दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ड्रीम वैली प्रोजेक्ट को एनबीसीसी बनवा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर निर्माण का काम चल रहा था। मजदूरों को ऊंचाई पर ले जाने और नीचे लाने वाली ट्रॉली गिरने से हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में मजदूर मौजूद थे, तभी ऊपर से कोई सामान ट्रॉली लिफ्ट पर गिर गया। जिससे वह टूट गई। सस्पेंशन वायर टूटने की वजह से यह हादसा हुआ है।
मृतकों की पहचान बिहार के रहने वाले इस्ताक, अरुण, विपोत मंडल, आरिस के रूप में हुई है। घायलों की पहचान अशुल,अब्दुल, कुलदीप, कैफ और अरबाज के रूप में हुई है।