फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा में रामलीला की तैयारियों का भूमि पूजन सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। शहर में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने रविवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित मैदान में भूमि पूजन किया। मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने हवन में आहुति दी।

मीडिया प्रभारी अतुल आनंद सिंह ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का आयोजन 22 सितंबर से 2 अक्तूबर तक किया जाएगा। गोस्वामी सुशील महाराज के निर्देशन में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाओं का मंचन होगा।
विज्ञापन

भाजपा नेता तेजा गुर्जर, विजेंद्र भाटी, सतीश भाटी, केपी कसाना, समाज सेवी सविंद्र भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, महाप्रबंधक आरके भारती, वीरेंद्र डाढ़ा, राजे कसाना, दीपक नागर, देवेंद्र टाइगर आदि ने भूमि पूजन में भाग लिया।
विज्ञापन

बीकानेर और जोधपुर कलाकार करेंगे मंचन
कमेटी अध्यक्ष आनंद भाटी के अनुसार, इस बार भी मंचन राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर से आए कलाकार आधुनिक तकनीकों और एलईडी डिस्प्ले बैकग्राउंड के साथ मंचन करेंगे। दर्शकों के लिए मेले और मनोरंजन की विशेष व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें