फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने रखीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 14ए में भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) की ओर से ट्रैफिक अव्यवस्थाओं को लेकर मांग पत्र सौंपा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष परविन्दर सिंह यादव ने एडीसीपी ट्रैफिक मनीष सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ते ट्रैफिक जाम, जर्जर सड़कों और अव्यवस्थित यातायात प्रबंधन ने आम जनता और किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी उपज समय पर मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे और स्कूली बच्चे सड़क पर फंसे रहते हैं। उनकी मांग है कि प्रमुख सड़कों पर जाम की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। हाईवे और शहर के अंदर ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त तैनाती की जाए। किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली व कृषि वाहनों को अनावश्यक रोके जाने की परेशानी खत्म की जाए। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री सोनू यादव, महासचिव प्रेम सिंह प्रदेश, प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह, जोगिंदर यादव, कोशिंदर प्रधान, शिवम शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें