फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना प्राधिकरण को मिला अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) के अभिनव प्रयोग से औद्योगिक शहर के विकास को तय करने के लिए यमुना प्राधिकरण को ईएसआरआई यूजर कांफ्रेंस अवार्ड मिला है। बुधवार को दिल्ली के एरोसिटी स्थित एक होटल में यह सम्मान प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने लिया।
विज्ञापन

ओएसडी का कहना है कि ईएसआरआई यूजर कांफ्रेंस अवार्ड एक प्रमुख सम्मान है जोकि जीआईएस के शहरीकरण और उपभोक्ता आधारित सेवाओं में प्रभावी रूप से उपयोग के लिए मिला है। यमुना प्राधिकरण के लिए यह एक उपलब्धि है। इस तकनीक से यीडा क्षेत्र में नियोजन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में मदद मिली। जीआईएस के उपयोग से बेहतर प्रशासन, कुशल भूमि प्रबंधन और नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बेहतर तरीके से विकसित किया जा सका। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें