फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विज्ञान, ज्ञान और नवाचार के साथ आगे बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
-भारत रत्न सीएनआर राव को विज्ञान, अनुसंधान और उच्च शिक्षा में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट से किया गया सम्मानित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शिव नादर विश्वविद्यालय में बारहवें दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें 2026 बैच के छात्रों को उपाधियां प्रदान की गईं। विश्वविद्यालय की स्थापना के 15 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम किया गया। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेज, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज और स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप के कुल 581 स्नातक, 158 स्नातकोत्तर और 55 पीएचडी छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। वहीं भारत रत्न सीएनआर राव को विज्ञान, अनुसंधान और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह सम्मान विशिष्ट अतिथि पद्मश्री प्रो. केएन गणेश ने लिया।
विज्ञापन


प्रो. गणेश ने कहा कि विज्ञान, ज्ञान और नवाचार हमेशा धैर्य, समस्या-समाधान और जिज्ञासा के साहस के माध्यम से आगे बढ़े हैं। सी विजयकुमार ने कहा कि संस्थान के मूल्य, रिश्ते और सीखने की भावना जीवन भर साथ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें