फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार विकेट से जीता भरत राम ग्लोबल स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमेगा स्थित कैंब्रिज विद्यालय में चल रहे बारह दिवसीय अंतर विद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में भरत राम ग्लोबल स्कूल ने ग्रेटर वैली स्कूूल को चार विकेट और दूसरे मैच में डीपीएस मथुरा ने कैम्ब्रिज स्कूल इंदिरापुरम को छह विकेट से पराजित किया। प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों की टीमें भाग ले रही है।
विज्ञापन




ग्रेटर वैली स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में मात्र 80 रन का स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम के गगन, आदित्य व प्रियांशु ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भरत राम ग्लोबल स्कूल ने छह विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। 24 रन और एक विकेट हासिल करने वाले ध्रुव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, दूसरे मैच में कैम्ब्रिज स्कूल इंदिरापुरम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीपीएस मथुरा ने 120 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। मैच में 21 रन और तीन विकेट हासिल करने वाले नमन खंडेलवाल को मैन ऑफ द मैच का चुना गया। स्कूल के मैनेजर इंद्रनील गुप्ता, प्रधानाचार्य शलभ शर्मा, उप-प्रधानाचार्या प्रीति सिरोही, रश्मि भारद्वाज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें