फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सांग सम्राट चंद्रलाल के शिष्य भबुल का खेड़ी तलवाड़ा में सम्मान

Sun, 12 Oct 2025 12:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- गांव खेड़ी तलवाना में सांग सम्राट चंद्रलाल के शिष्य भबुल को पगड़ी पहनाकर सम्मान
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव खेड़ी-तलवाड़ा में शनिवार को सांग सम्राट चंद्रलाल के शिष्य भबुल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भबुल अपने दौर के प्रसिद्ध सांग कलाकारों में एक हैं। 50 वर्षों तक नवी मुंबई में रहकर संगीत सेवा की है। भबुल ने गुरु चंद्रलाल बादी की सांग पार्टी में 15 वर्षों तक कार्य किया। प्रसिद्ध रागनियों में मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन

करीब 85 वर्ष की आयु में भी भबुल ने मंच पर अपने पुराने दौर की प्रसिद्ध रागनियां शराबबंदी और राजा रानी प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके स्वर सुनकर श्रोता पुरानी यादों में खो गए। इस मौके पर मास्टर विजयपाल सेहलंगिया, डॉ. शिशुपाल बेदी, राकेश बेदी, पवन लांबा, सुरेंद्र कुमार सहित अनेक संगीत प्रेमी उपस्थित रहे। कलाकारों ने कहा कि भबुल के हरियाणा लौटने से सांग विद्या को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें