फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला पुस्तकालय के पाठक विवेक कुमार का रेलवे स्टेशन मास्टर पद पर चयन

विज्ञापन
जिला पुस्तकालय के पाठक विवेक कुमार का रेलवे स्टेशन मास्टर पद पर चयन।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। जिला पुस्तकालय के पाठक विवेक कुमार का चयन रेलवे में स्टेशन मास्टर पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर पुस्तकालय प्रभारी रघुराज सिंह भाटी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुस्तकालय प्रभारी ने कहा कि विवेक कुमार की सफलता उनकी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक कुमार ने पुस्तकालय में अध्ययन करते हुए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की और अपनी मेहनत के बल पर रेलवे स्टेशन मास्टर पद हासिल किया। उनके चयन से पुस्तकालय के अन्य पाठकों और कर्मचारियों में भी खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें