फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विदेश से एप के जरिये IPL में लग रहा था सट्टा, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशों में बैठे सट्टा किंग आईपीएल में सट्टा लगाने के लिए गिरोह की सहायता ले रहे थे। मध्य जिला के स्पेशल स्टाफ ने पर्दाफाश कर गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को दबोचा है। इनके पास से 20.34 लाख रुपये नकद, 16 स्मार्टफोन, 55 बटन वाले फोन, दो लैपटॉप के अलावा भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरगना पवन गोस्वामी (37), दीपक नेगी (38), राजेश (36), कमाल हसन (36) और महेश कुमार सिंह (37) के रूप में हुई है। विदेशी आधुनिक एप के जरिए भारत, दुबई, यूके, कनाडा समेत कई देशों में सट्टा लगाया जाता है। गैंग के कुछ लोग मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहते थे और काॅन्फ्रेंस कॉल के जरिये आकाओं से जानकारी साझा करते थे।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि 26 अप्रैल को स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स बनाम रायल चैलेंजर्स बेंगलूरु के बीच चल रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

काफी सूचना इकट्ठा करने के बाद टीम ने बलजीत नगर के मकान की पहली मंजिल पर छापेमारी की। टीम वहां पहुंची तो वहां से सट्टे का पूरा सेटअप मिला। गिरोह overseas 1.7.35, om777 और www.allpanelexch.com जैसे विदेशी एप और वेबसाइट के जरिये सट्टा लगवा रहे थे। टीम ने यहां से पवन गोस्वामी को दबोचा। घर से नकदी और मोबाइल बरामद हुए।
आरोपी ने बताया कि चार साथी अरुण जेठली स्टेडियम से फोन से जुड़े हैं। इसके बाद एक टीम को वहां भेजा गया। टीम ने स्टेडियम के बाहर से आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से 11 मोबाइल फोन बरामद हुए। मध्य जिला पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
10-15 सेकेंड में करते थे खेल
स्टेडियम और टीवी पर आने वाले मैच के बीच 10 से 15 सेकंड का फर्क होता है। इस समय का फायदा उठाकर काॅन्फ्रेंस कॉल के जरिये विदेश में बैठे सट्टे किंग को हर बॉल की जानकारी दी जाती थी। इससे गैंग के सदस्य मोटा मुनाफा कमाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें