फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानू ने तोड़ा भरोसा: प्यार में दिया धोखा, आहत प्रेमिका ने दी जान; मां बोली- बेटी ने मुझे सब बताया था

Thu, 30 Oct 2025 11:18 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा।

सार

एक दिन मां को उसकी बेटी ने बताया कि वह भानू के साथ शादी करना चाहती है। भानू ने भी उसे शादी करने का भरोसा दिया है। इस पर महिला ने भी अपनी सहमति दे दी। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही भानू ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
प्रेमी प्रेमिका (सांकेतिक) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के गढ़ी चौखंडी में तीन महीने पहले शुरू हुई एक दोस्ती ने 27 अक्तूबर को एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। कंपनी में साथ काम करने वाले युवक-युवती के बीच नजदीकियां बढ़ीं, वादे हुए, सपने बुने गए लेकिन जब रिश्ता शादी तक पहुंचा तो युवक मुकर गया। प्रेम में धोखा खाई युवती ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने अब युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

मूलरूप से आगरा निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी बेटी करीब तीन माह पहले आगरा से नोएडा में नौकरी करने के लिए आई थी। वह कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र की एक कंपनी में काम करती थी और गढ़ी चौखंडी में रहती थी। कंपनी में काम करते समय उसकी मुलाकात कानपुर देहात के जामू गांव निवासी भानू सिंह से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
विज्ञापन

एक दिन महिला को उसकी बेटी ने बताया कि वह भानू के साथ शादी करना चाहती है। भानू ने भी उसे शादी करने का भरोसा दिया है। इस पर महिला ने भी अपनी सहमति दे दी। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही भानू ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर युवती ने 27 अक्तूबर को कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एसीपी वर्णिका सिंह का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें