27 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा उत्सव, आनंद मेला में पाक कला प्रतियोगिता होगी
ग्रेटर नोएडा। बंगाली संस्कृति को दिल्ली-एनसीआर में बढ़ावा देने के लिए ग्रेनो बंगीय समाज सेक्टर गामा-1 के सामुदायिक केंद्र में पहला दुर्गा पूजा का आयोजन करेगा। पूजा का उद्घाटन भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार करेंगे। यह जानकारी संस्था के प्रवक्ता मनोजीत चक्रवर्ती ने शनिवार को दी।
उन्होंने बताया कि उत्सव 27 सितंबर से 2 अक्तूबर तक होगा। पहली बार पवित्र कुमारी पूजा की जाएगी जो देवी-शक्ति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। सप्तमी, अष्टमी और नवमी को सामूहिक भोग का वितरण होगा। इसमें श्रद्धालु और आगंतुक एक साथ उत्सव की भावना को साझा करेंगे। आनंद मेला में पाक कला प्रतियोगिता होगी। पंचमी को ग्रेटर नोएडा की महिलाएं अपनी पाक कला का प्रदर्शन करेंगी, जिसमें स्वाद, रचनात्मकता और मैत्री की भावना का उत्सव मनाया जाएगा। उनके साथ डॉ. बिपाशा सोम गुने, तथागत सेनगुप्ता समेत पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।