फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रबूपुरा में 100 साल से हो रही रामलीला

Sat, 20 Sep 2025 06:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा में रामलीला का मंचन 100 वर्षों से होता आ रहा है। रामलीला कमेटी के संयोजक ठाकुर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रामलीला मंचन की शुरुआत अनाज मंडी में स्थानीय कलाकारों ने की थी। रूपलाल कौशिक व किशन लाल पाराशर के निर्देशन में मंचन शुरू किया था। अब बाहरी कलाकारों ने मंच संभाल लिया है। 10 साल से वृंदावन, बरेली और मुरादाबाद के कलाकार मंचन करते आ रहे हैं। महामंत्री रोहित सिंघल ने बताया कि इस बार भी मुरादाबाद शैली की रामलीला स्थानीय लोगों को प्रेरणा देगी। ऋषि देव शर्मा के निर्देशन में रामलीला का मंचन पब्लिक इंटर कॉलेज के रामोत्सव मैदान में 23 सितंबर से 3 अक्टूबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन


मुरादाबाद शैली की रामलीला
मुरादाबाद शैली की रामलीला में मंच पर कलाकार केवल भाव भंगिमाओं का प्रदर्शन किया करते हैं। मंच के पीछे से अन्य कलाकार डायलॉग बोलते हैं। मंच खुला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें