फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेटिंग एप पर दोस्ती कर काम दिलाने के बहाने बुलाया, सोना-पैसा लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत करने पर आरोपियों ने दी सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल करने की धमकी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। डेटिंग एप पर हुई दोस्ती एक युवक को भारी पड़ गई। दोस्त ने पहले युवक को मिलने के बहाने से बुलाया फिर उससे मारपीट कर नकदी, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया। घटना रायपुर इलाके की है।
सेक्टर-92 निवासी सिलाई का काम करने वाले एक शख्स ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी दोस्ती ग्राइंडर नाम के डेटिंग एप के जरिए राहुल से हुई थी। राहुल ने उसे कपड़े सिलवाने के बहाने मिलने के लिए बुलाया। 23 मार्च को करीब दोपहर साढ़े तीन बजे राहुल ने पीड़ित को फोन कर अपनी लोकेशन भेजी। पीड़ित ने बताया कि लोकेशन पर पहुंचने पर आरोपी उन्हें एक पीजी में ले गए। कुछ देर बाद वहां राहुल के तीन और साथी आ गए। पीड़ित के अनुसार चारों आरोपियों ने मिलकर पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने जबरन उसका और परिवार के पहचान पत्रों के फोटो अपने मोबाइल से खींच लिए। फिर किसी को बताने पर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उससे उसकी सोने की चेन, एक डायमंड अंगूठी और करीब 15 हजार रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। एसीपी ने लोगों से किसी भी अनजान व्यक्ति से मिलने से पहले पूरी सावधानी बरतने और अपनी निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें