ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के 31 यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट आरुषि शर्मा ने पहले प्रयास में ही सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की चयन प्रक्रिया में ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल की। आरुषि का चयन एनसीसी स्पेशल एंट्री (महिला) योजना के माध्यम से ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में प्रशिक्षण के लिए हुआ है जिसमें केवल 5 सीट उपलब्ध थी। प्रशिक्षण के बाद आरुषि भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होंगी। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. भावना जोशी ने कहा कि आरुषि की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय, एनसीसी परिवार और पूरे शैक्षणिक समुदाय को गर्व है। 5 दिनों की एसएसबी चयन प्रक्रिया 25 से 30 दिसंबर के बीच प्रयागराज में सम्पन्न हुई। ब्यूरो