फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली से पहले बुजुर्गों तो 500 रुपये पेंशन बढ़ा दिया तोहफा

Mon, 13 Oct 2025 01:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो 30- शीला देवी, मलिकपुर।
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश सरकार ने रविवार को वृद्धा पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर वरिष्ठ नागरिकों को दिवाली से पहले तोहफा दिया है। इससे जिले के 1,19,419 बुजुर्गों को लाभ होगा। अगले माह से वरिष्ठ नागरिकों को 3,000 के बजाय 3,500 रुपये प्रतिमाह वृद्धा पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन

सोनीपत के सभी सात खंड में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, अविवाहित, मंगलामुखी जैसी विभिन्न श्रेणियों में 1,98,941 लोग पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं। इनमें 119419 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन भत्ता हर माह उनके खाताें में भेजा जाता है। सरकार की ओर से वृद्धा सम्मान भत्ता 1 नवंबर 2025 से 500 रुपये बढ़ोतरी का एलान किया गया है।
इस घोषणा की कुछ वरिष्ठ नागरिकों ने सराहना की है तो कुछ ने महंगाई के बढ़ते दौर में इसे नाकाफी बताया है। लोगों का कहना है कि सरकार वर्ष 2024 से पेंशन 5000 रुपये देने का वादा करती आ रही है जबकि 1 साल 9 माह बाद केवल 500 रुपये की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

वृद्धा पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोतरी करना सराहनीय कदम है लेकिन सरकार पिछले साल से 5,000 रुपये देने की बात करती आ रही है। वर्तमान में महंगाई काफी बढ़ गई है। बुजुर्ग जैसे 3,000 रुपये मासिक भत्ते से काम चला रहे हैं वैसे अब 3500 रुपये में भी चला लेंगे। पेंशन बढ़ोतरी का ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा।-शीला देवी, मलिकपुर।
सरकार ने वृद्धा पेंशन बढ़ाकर बुजुर्गों को सम्मान दिया है। वृद्धा पेंशन बढ़कर मिलने से घर में बुजुर्गों का और सम्मान बढ़ जाएगा। पहले की अपेक्षा बच्चे उनकी और ज्यादा सेवा करेंगे। उन्हें बच्चों से रुपये मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार को 500 के बजाय थोड़ी और ज्यादा बढ़ोतरी करनी चाहिए थी। -कृष्णा देवी, धोबीवाड़ा।
वृद्धा पेंशन भत्ते में बढ़ोतरी का बुजुर्गों को ज्यादा लाभ मिलेगा। सरकार ने वृद्धा पेंशन बढ़ाकर सराहनीय कार्य किया है। बढ़ते खर्चों के बीच बुजुर्गों को 500 रुपये ज्यादा मिलने से थोड़ी और राहत मिल सकेगी। पेंशन राशि बढ़कर मिलने से खर्च भी अपने हिसाब से कर सकेंगे। ज्यादा पैसे मिलने से लाभ ही होगा। -ब्रह्मप्रकाश, जटवाड़ा।
फिलहाल 3,000 रुपये मासिक वृद्धा पेंशन भत्ता मिल रहा है। अब 500 रुपये और बढ़ाकर सरकार ने बढ़िया काम किया है। भले ही सरकार ने काफी समय बाद पेंशन भत्ते में बढ़ोतरी की है लेकिन त्योहारों पर पेंशन बढ़ाकर बुजुर्गों को तोहफा देने का काम किया है। पेंशन मिलने से बुजुर्ग किसी के मोहताज नहीं रहते। -महाबीर त्यागी, राई।

फोटो 30- शीला देवी, मलिकपुर।

फोटो 30- शीला देवी, मलिकपुर।

फोटो 30- शीला देवी, मलिकपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें