माता-पिता को हो चुकी मौत
कोतवाली पुलिस का का कहना है कि युवती कोतवाली क्षेत्र स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। जब युवती छोटी थी। तभी उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। युवती वर्तमान में शाहबेरी में किराये का कमरा लेकर अकेले रह रही थी। करीब 11 माह पहले उसके साथ एक सहेली रहती थी। मगर फिलहाल वह अकेली रह रही थी।
कमरे से आ रही थी बदबू
युवती ने कमरे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह पड़ोसियों और केयरटेकर को जब फ्लैट से दुर्गंध आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस किसी तरह से कमरे के अंदर दाखिल हुई। पड़ोसियों ने मुताबिक युवती वेलेंटाइन डे वाले दिन से दिखाई नहीं दे रही थी। इसलिए आशंका है कि 14 तारीख की रात उसने फंदा लगाया है। जब फ्लैट से दुर्गंध आई तो पड़ोसियों को पता चला।
पुलिस ने मौसी को बुलाया
वहीं पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नोएडा में रहने वाली युवती की मौसी को घटना के संबंध में जानकारी दी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। एसीपी सेंट्रल नोएडा पवन कुमार का कहना है कि मामले में परिजन ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है।