ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन-2 के तहत बृहस्पतिवार को दो मैच खेले जाने थे। लेकिन तकनीकी कारणों से दिन का पहला लीग मुकाबला रद्द कर दिया गया।
नॉर्दर्न चैलेंजर्स और सदर्न स्पार्टन्स के बीच दोपहर दो बजे होने वाला मैच ब्रॉडकास्ट संबंधी तकनीकी समस्याओं के चलते निर्धारित समय पर नहीं हो सका। लीग के संस्थापक व अध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि यूरो स्पोर्ट्स पर दूसरा इवेंट लाइव था, इस वजह से मैच को रद्द करना पड़ा। अब यह मुकाबला 8 जून को शाम सात बजे खेला जाएगा।