फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खौलते दूध से नहाकर अच्छी बारिश की कामना की

विज्ञापन
मारकुंडी पहाड़ी ​स्थित वीर लोरिक पत्थर पर विराट गोवर्धन पूजा में यादव महासभा के पदा​धिकारी। संव - फोटो : जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए खड़े मरीज।
विज्ञापन
सोनभद्र। मारकुंडी घाटी स्थित वीर लोरिक पत्थर स्थल पर बुधवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इसमें खौलते दूध से स्नान कर पुजारी ने गोवर्धन भगवान की पूजा की। पूजन के दौरान उसने इस साल भी अच्छी बारिश होने की भविष्यवाणी की।
विज्ञापन

पुजारी राजेंद्र यादव ने बताया कि गोवर्धन पूजा के रूप में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं। दूध से स्नान करने की परंपरा पूजा से जुड़ी हुई है। उनका दावा है कि उन्हें ऐसी शक्ति प्राप्त होती है, जिससे खौलता हुआ दूध उन पर असर नहीं करता है। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की जुटी रहीं।
रोशन लाल यादव ने बताया कि हर साल दीपावली के बाद वीर लोरिक पत्थर स्थल पर गोवर्धन पूजा की जाती है। यादव समाज के लोग एकत्र होकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करते हैं। पूजा स्थल पर मिट्टी के घड़ों में उबल रहे दूध से पुजारी के स्नान कर और अपना सिर खौलते दूध के घड़े में डालकर लोगों को आश्चर्यचकित कर देते हैं। इसके बाद कुश्ती दंगल और भंडारा हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान सपा सांसद छोटेलाल खरवार, जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, जयप्रकाश पांडेय, लाल बिहारी यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, कमल यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें