फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल : डीपीएस ने जीता अंडर-12 का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-50 स्थित रामाज्ञा स्कूल में आयोजित रामाज्ञा एथेना इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट-2025 के फाइनल बेहद रोमांचक रहे। अंडर-12 बॉयज फाइनल में डीपीएस नोएडा ने रामाज्ञा स्कूल को 30-20 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में रामाज्ञा ने मयूर स्कूल को 20-18 और डीपीएस ने फादर एग्नेल स्कूल को 30-11 से हराया।
विज्ञापन

अंडर-14 बॉयज कैटेगरी में भारती पब्लिक स्कूल (दिल्ली) ने मयूर स्कूल, नोएडा को 25-12 से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। मयूर ने सेमीफाइनल में विश्व भारती को 32-20 और भारती पब्लिक ने फादर एग्नेल को 23-16 से हराया था। स्पोर्ट्स एचओडी संदीप शर्मा ने बताया कि विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें