फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारत ब्लास्टर ने सात विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे फ्रेंडशिप कप सीजन-25 के लीग मैच में भारत ब्लास्टर ने क्रिक प्रीमियर को सात विकेट से पराजित किया। मैच में दो विकेट व 49 रन की पारी खेलने वाले आशिक हुसैन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिक प्रीमियर ने टी-20 मुकाबले में छह विकेट के नुकसान पर 186 रन का स्कोर बनाया। भूपेश जिदानी ने 58 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से आशिक हुसैन ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ब्लास्टर की टीम ने तीन विकेट पर 189 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। आशिक हुसैन ने 49 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें