फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बास्केट बॉल प्रतियोगिता का आगाज, 20 टीमें भिड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बास्केट बॉल प्रतियोगिता का आगाज, 20 टीमें भिड़ीं
विज्ञापन

- आज होंगे क्वार्टर फाइनल के मुकाबले, गौड़ स्टेडियम में तीन दिन चलेगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी स्थित गौड़ स्टेडियम में मंगलवार से तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने लिए प्रदेश भर से 18 मंडल, दो स्पोर्ट्स कॉलेज व एक स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीमों ने हिस्सा लिया। गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने बताया, 28 से 30 जनवरी तक गौड़ स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन प्रतियोगिता 10 मुकाबले खेले गए। खबर लिखें जाने तक चार मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला आगरा व कानपुर मंडल के बीच खेला गया। आगरा व कानपुर को 56-30 अंक से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में बस्ती ने अयोध्या को 31-11 अंक से हराया। तीसरे मुकाबले में मेरठ ने गोरखपुर को 57-43 अंक से मात दी। चौथे मुकाबले में वाराणसी ने सहारनपुर मंडल को 23-6 के अंतर से पराजित किया। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक भाटी, बागपत क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी, गौड़ सिटी चेयरमैन मंजु गौड़, जिला व्यायाम शिक्षिका गीता भाटी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 18 मंडल व 2 स्पोर्ट्स कॉलेज व एक हॉस्टल की टीम ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अलीगढ़, आगरा, आजमगढ़, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, चित्रकूट, झांसी, देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती, बरेली, मीर्जापुर, मुरादाबाद, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी, सहारनपुर मंडल के अलावा लखनऊ व गोरखपुर से स्पोर्ट्स कॉलेज और इलाहाबाद से स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों के रहने व खाने पीने की व्यवस्था जिला खेल कार्यालय की ओर से की गई। बुधवार को प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे।

नितेश कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें