फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंक सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। महीने के अंत में बैंक ग्राहकों को पांच दिनों तक बैंक शाखाओं से जुड़ी सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 से 30 सितंबर तक पूरे देश में बैंक हड़ताल की घोषणा की है। इससे पहले 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण शाखाओं में नियमित कामकाज बंद रहेगा। इस वजह से ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित होने की संभावना है। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने सहित कई मुद्दे शामिल है। यूएफबीयू से जुड़े स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया स्टाफ़ एसोसिएशन, नोएडा मॉड्यूल के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी विनोद कुमार ने बताया कि इस दौरान सभी ऑफलाइन बैकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। हालांकि बैंकों द्वारा हड़ताल से पहले सोशल मीडिया और मैसेज के जरिए लोगों को जरूरी काम पहले ही निपटाने के आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय इस हड़ताल से आम लोगों के साथ-साथ सार्वजनिक बैंकों से जुड़े छोटे मझले उद्दमियों को भी समस्या झेलनी पड़ सकती है क्योंकि सितंबर की हड़ताल महीने के आखिरी तीन दिनों में है और 30 सितंबर को वित्तीय वर्ष की तिमाही और अर्धवार्षिक क्लोजिंग से जुड़े काम भी होते हैं। इसलिए व्यापारियों, कंपनियों और चेक/भुगतान संबंधी काम करने वालों पर असर अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन


कौन-कौन से सेवाएं होंगी प्रभावित
- बैंक ब्रांचों में प्रत्यक्ष कोई भी काम नहीं होगा
- काउंटर से संबंधी काम नहीं होंगे
- नगद निकास व आराहण बंद रहेगा
- शाखाओं से होने वाले बैंक क्लियरेंस के काम बंद रहेंगे।
- नए खाते खोलना
-ई-केवाइसी अपडेट
- बैंक अधिकारी से लोन व अन्य काम के लिए मिलना


ये सेवांए बिना बैंक ब्रांच पहुंचे भी रह सकती है चालू
- यूपीआई के जरिए पैसों का लेन-देन सामान्य रूप से चालू रहेगा।
- एटीएम के जरिए कैश निकालने और जमा करने के लिए सेवाएं चालू रहेगी।
- नेट बैंकिंग और बैंक के मोबाइल ऐप्स काम करते रहेंगे।

- डिजिटल ट्रांजेक्शन एनईएफटी और आरटीजीएस ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें