फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: साइबर ठगों ने एटीएम से निकाले लाखों रुपये, बैंक प्रबंधक ने दर्ज कराई शिकायत

Sat, 17 Jul 2021 01:53 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

सेक्टर-18 में स्थित बैंक के प्रबंधक निखिल छेत्तरवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात साइबर ठगों ने बैंक के विभिन्न एटीएम से धोखाधड़ी करके 22,34,200 रुपये निकाल लिए हैं।
 
विज्ञापन
एटीएम मशीन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में स्थित एक बैंक के प्रबंधक ने उनके विभिन्न एटीएम से लाखों रुपये निकालने के लिए अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर-18 में स्थित बैंक के प्रबंधक निखिल छेत्तरवाल ने बीती रात शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात साइबर ठगों ने बैंक के विभिन्न एटीएम से धोखाधड़ी करके 22,34,200 रुपये निकाल लिए हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-26 में रहने वाले सतीश कुमार वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनके खाते से 18,400 रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेक्टर-29 में रहने वाले रजनीश त्यागी ने शिकायत दर्ज करायी है कि केवाईसी करने के लिए अज्ञात साइबर ठगों ने उनसे संपर्क किया और उनके एसबीआई बैंक में स्थित खाते से 82,000 रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें