फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीपावली के साथ बंदी छोड़ दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनी से जगमग रहा ग्रेनो वेस्ट का गुरुद्वारा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दीपावली पर ग्रेनो वेस्ट का गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा भी जगमग रहा। सोमवार शाम को दीपावली के साथ ही यहां बंदी छोड़ दिवस भी मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1600 में जहांगीर ने गुरु हर गोबिंद साहिब को ग्वालियर के किले में कैद कर लिया था।
विज्ञापन

वह गुरु हरगोबिंद साहिब की बढ़ती शक्ति से चिंतित था। जब गुरु साहिब को रिहा करने का आदेश हुआ तो उन्होंने जेल में कैद सभी 52 हिंदू राजाओं की रिहाई की शर्त रख दी। इस पर जहांगीर ने कहा था कि जो राजा आपके चोले (वस्त्र) को पकड़कर बाहर जाएंगे उन्हें ही मुक्त किया जाएगा। ऐसे में गुरु साहिब ने विशेष चोला बनवाया। इसमें 52 पट्टियां थीं। चोले की पट्टियों को पकड़कर सभी राजा गुरु के साथ जेल से बाहर निकल गए। इसके बाद गुरु साहिब अमृतसर पहुंचे तो उस दिन दीपावली थी। लोगों ने गुरु साहिब की वापसी की खुशी में पूरे शहर को दीपों और रोशनी से जगमग किया। तब से दीपावली के साथ बंदी छोड़ दिवस भी मनाया जाता है। सोमवार शाम 7 से रात 10 बजे तक गुरुद्वारे में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। इसके बाद समस्त संगत को राजमा चावल व खीर का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरिंदर सिंह, उप प्रधान जसपाल सिंह, कार्यकारिणी सदस्य आरएस उप्पल, नरेंद्र सिंह बब्बर व नरेंद्र सिंह ग्रोवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें