फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बांदा के छात्र का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जार्जटाउन थाना क्षेत्र स्थित बाघंबरी रोड पर बीएचएस कॉलोनी में शनिवार को कमरे के अंदर एक छात्र का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी दोपहर में बहन के कोचिंग से लौटने पर हुई। छात्र अपनी बहन के साथ यहां रहकर एनडीए की तैयारी कर रहा था। बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताड़ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी चंद्रेश यादव के दो बेटों में कुलदीप यादव (18) बड़ा था, इनकी एक बेटी बंदना भी है जो सबसे बड़ी है। चंद्रेश चेन्नई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। कुलदीप यहां बंदना के साथ किराये के कमरे में रहकर एनडीए की तैयारी कर रहा था जबकि बंदना भी पढ़ाई कर रही है।
बंदना ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह दोनों शनिवार सुबह उठे और दैनिक क्रिया के बाद खाना बनाकर साथ में खाया। सुबह 10 बजे बंदना कोचिंग चली गई जबकि कुलदीप कमरे पर ही था।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे जब बहन कोचिंग से लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो बहन ने किसी तरह अंदर झांक कर देखा। इस पर कुलदीप कमरे में फंदे से लटका मिला। चीखपुकार सुनकर कॉलोनी के अन्य लोग समेत मकान मालिक भी पहुंच गए।
घटना की सूचना पर पहुंची भी पहुंची। कुलदीप ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में बंदना कुछ नहीं बता सकी। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्र का फोन कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। रविवार को परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें