फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रिकेट और वॉलीबॉल में चैंपियन बना बलरामपुर

Sat, 06 Sep 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
43- बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में​विजेता को शील्ड देकर सम्
विज्ञापन
बहराइच। शहर के इंदिरा स्टेडियम में चल रही 18वीं पीपी जोशी मेमोरियल शिक्षक क्रीड़ा समारोह का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इससे पूर्व क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में बलरामपुर ने तुलसीपुर को सात विकेट से हराया। वहीं वॉलीबॉल में भी बलरामपुर ने बाजी मारी।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह व दूसरे मैच की मुख्य अतिथि जूही सिंह रहीं। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में तुलसीपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 101 रन बनाए। बलरामपुर ने तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक शाश्वत जोशी, खेलकूद समिति के अध्यक्ष जावेद सईद, मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक राम अचल सिंह सेंगर, प्रधानाचार्य आरपी पांडेय, केपी यादव, एबी गुप्ता, एके मिश्रा, सहप्रबंधक मायाशंकर जोशी, रमेश त्रिपाठी व राहुल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें