फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरपोर्ट के सुरक्षा मानकों को बकास ने गहनता से जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- संचालन से पहले कई व्यवस्थाओं की गहनता से की जांच, एयरसाइड समेत अन्य प्वाइंट्स को परखा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के संचालन से पहले सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बकास) की टीम ने एयरपोर्ट परिसर का व्यापक निरीक्षण किया। टीम ने टर्मिनल बिल्डिंग, सुरक्षा नाका, बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम, एयरसाइड क्षेत्र और एक्सेस कंट्रोल प्वाइंट्स का बारीकी से मूल्यांकन किया।

दिसंबर से एयरपोर्ट से घरेलू विमान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए बकास अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी और एयरपोर्ट प्रबंधन से मौजूदा सुरक्षा मानकों, निगरानी प्रणाली, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र और मानव संसाधन की तैनाती की विस्तृत जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

सुधार के सुझाव और समीक्षा

निरीक्षण के दौरान टीम ने आवश्यक सुधारों की ओर संकेत किया और पूरे सेटअप को संचालन-पूर्व चरण के लिए मजबूत आधार माना। नोएडा एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि बकास की सुरक्षा समीक्षा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां सुधार की आवश्यकता बताई गई है, उन बिंदुओं को प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा। एयरपोर्ट सभी राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों पर पूरी तरह खरा उतरेगा।
विज्ञापन


अत्याधुनिक तकनीक से लैस
नोडल अधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट को अत्याधुनिक तकनीक और उन्नत सुरक्षा प्रणालियों से लैस किया जा रहा है ताकि यात्रियों को सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा मिल सके। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि यह निरीक्षण परियोजना को अंतिम चरण में अतिरिक्त मजबूती देगा और संचालन से पहले सभी व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से निष्पादित करने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें