नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कथित दुष्कर्म और हत्या की शिकायत पर कड़कड़डूमा कोर्ट में कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) दाखिल की है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में नाबालिग के पिता की तरफ से लगाए गए दुष्कर्म और हत्या के आरोपों से इन्कार किया है।
एक नाबालिग लड़की के पिता ने अदालत से अनुरोध किया है कि इस्लाम धर्म अपनाने के कई वर्षों बाद उसकी नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म, हत्या, यौन उत्पीड़न और अन्य अपराधों के लिए एफआईआर दर्ज की जाए। ऐसे में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट आयुषी सक्सेना ने रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर ले लिया और मामले को बहस के लिए 28 अगस्त के लिए सूचीबद्ध किया है। अदालत ने जगत पुरी पुलिस स्टेशन के एसएचओ से चार अगस्त को स्थिति रिपोर्ट मांगी थी। संवाद