फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैडमिंटन और कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 19 Sep 2025 12:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को आरएस ढिल्लो इंटर कॉलेज महादेव नगर में ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू और विद्यालय प्रबंधक गुरदयाल सिंह, प्रधानाचार्य रिंपल ने किया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में राइंका प्रतापपुर प्रथम, किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी द्वितीय, बालिका वर्ग में राउमावि ढकिया नंबर एक प्रथम, आरएस ढिल्लो द्वितीय, अंडर-17 बालक वर्ग में आरएस ढिल्लो प्रथम और किसान इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में आरएस ढिल्लो प्रथम व राउमावि ढकिया नंबर एक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहां पर मोहन मेहरा, देवेंद्र, राजेंद्र जोशी, शिवानी शर्मा, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर 14 बालक वर्ग में अनय श्रीवास्तव, अंडर 17 में सूरज सिंह रावत व लवी, अंडर 19 में आदित्य कुमार, गौरव रुहेला प्रथम स्थान पर रहे।
वहीं बालिका वर्ग अंडर 17 में प्रिया रावत, अंडर 19 में तनिषा ने पहला स्थान हासिल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की कर ली है। वहां पर स्टेडियम प्रभारी महेश्वर सिंह नेगी, गौरव शर्मा, भरत तिवारी, भानुप्रताप, मुकुल घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें