फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जय मां काली के जयकारों के साथ दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाली समितियों ने धूमधाम से मनाई श्यामा पूजा, विभिन्न घाटों पर हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। दिवाली पर घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा हुई। वहीं, बंगाली समाज ने मां काली की आराधना कर श्यामा पूजा का पर्व मनाया। शहर के विभिन्न सेक्टरों में बने पूजा पंडाल रविवार रात से सोमवार तक भक्ति में डूबे रहे। सोमवार को पूजा संपन्न होने के बाद समितियों ने विभिन्न घाटों पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने मां काली को विदाई दी। साथ ही अगले वर्ष फिर आने की कामना की।
सेक्टर-26 की नोएडा कालीबाड़ी, सेक्टर-34 की नोएडा बंगीय समिति और सेक्टर-55 की नवोदय पूजा समिति में आयोजन हुए। सेक्टर-61 की बलाका समिति, सेक्टर-62 की सर्वजनीन पूजा समिति और सेक्टर-76 की ऐक्यतन ने भी पूजा की। सेक्टर-120 की पुर्बाह्नो बंगाली सांस्कृतिक समिति और जेएम ऑर्किड सोसाइटी में भी काली पूजा हुई। आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में ऐक्यतन ने 12वें वर्ष श्यामा पूजा का आयोजन किया। सभी स्थानों पर बंगाली समाज के लोगों ने परिवार और समुदाय की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाली परंपरा के अनुसार काली पूजा में अमावस्या की मध्यरात्रि का विशेष महत्व है। पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां काली का पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने मां को लाल गुड़हल के फूल, पुष्पांजलि और पारंपरिक भोग अर्पित किया। कई स्थानों पर महाआरती, हवन और प्रसाद वितरण भी हुआ। जय मां काली के जयकारों और भक्ति गीतों से पंडाल गूंजते रहे।जय मां काली के जयकारों के साथ दी विदाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें