पल्हनी। अयोध्या में आयोजित 69वीं प्रदेशीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता 2025 (बालिका वर्ग) में आजमगढ़ दो वर्गों में उपविजेता बना। बालिका वर्ग अंडर 19 के फाइनल मैच में आगरा ने आजमगढ़ को पराजित किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग अंडर 17 का फाइनल मुकाबला भी आगरा और आजमगढ़ मंडल के बीच खेला गया। इस रोचक मुकाबले में आगरा ने आजमगढ़ को पराजित किया। आजमगढ़ की टीम अपने सभी मैच जीत कर फाइनल मुकाबले में पहुंची थी जबकि अंडर 14 बालिका वर्ग में आजमगढ़ को चौथा स्थान मिला।
इस प्रतियोगिता से उत्तर प्रदेश की टीम के लिए आजमगढ़ से नौ बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। टीम के प्रदर्शन पर संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर, डीआईओएस उपेंद्र कुमार, वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने बधाई दी।