फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मार्च तक बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड : सिविल सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। 1 मार्च से 15 मार्च तक आयुष्मान पखवाड़ा चलाया जा रहा है। पखवाड़े का शुभारंभ उप-सिविल सर्जन डॉ. अरविंद ने मोबाइल वैन को रवाना कि या। 15 मार्च तक प्रत्येक सीएससी सेंटर पर मुफ्त आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए नागरिक आधार कार्ड व राशन कार्ड अपने साथ लेकर आएं। जिले में अब तक लगभग 73 हजार लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं तथा लगभग 2 लाख 58 हजार आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने शेष हैं।
विज्ञापन

उप-सिविल सर्जन ने बताया कि इस कार्ड के लिए अपनी पात्रता जानने के लिए कोई भी नागरिक pmjay.gov.in पर लॉग इन करके सूची देख सकते हैं। अगर इस सूची में नागरिक का नाम है तो वह अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर अपना कार्ड बनवा सकता है। इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए नागरिक 14555 पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चिकित्सा अधिकारी इंचार्ज, जिला आशा को-ऑॅडिनेटर, आशा वर्कर व स्वास्थ्यकर्मी को निर्देश दिए हैं कि सर्वे एसईसीसी 2011 के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को पैनल पर मौजूद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र/ सीएससी केंद्र पर भेजकर प्रत्येक लाभार्थी का मुफ्त आयुष्मान कार्ड बनवाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
नोडल अधिकारी (आयुष्मान भारत) उप सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण राज तंवर ने बताया कि कोरोना के कारण लाभार्थियों को योजना का आयुष्मान कार्ड बनवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने जनहित को ध्यान में रखते हुए 15 दिन का यह विशेष पखवाड़ा मनाए जाने के आदेश दिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों के कार्ड बनवाए जा सकें। इसके लिए एक आयुष्मान पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया है। यह कार्यक्रम से संबंधित सभी कार्यों की देखरेख व समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें