फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बकायेदारों पर 22 लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश पर पूरे प्रदेश में बिजली बकायेदारों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग ने तीन दिवसीय बिजली चोरी पकड़ अभियान के तहत 50 बिजली बकायेदारों पर 22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग की कार्रवाई से बकायेदारों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका बिजली निगम एसडीओ लियाकत अली के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम उपमंडल के कामेंडा, माहोली, भोंड, अखनाका, रीगढ़, तिगरा, पोल इत्यादि गांवों में भारी पुलिस बल के साथ पहुंची। कई घरों में चोरी से बिजली की सप्लाई हो रही थी । इसके अलावा शहर में भी कई स्थानों पर बिजली चोरी रोकने के लिए कार्रवाई की गई। वहीं बिना कनेक्शन ट्यूबवेल चलते पाए गए। एसडीओ का कहना है कि समय-समय पर बिजली की चोरी रोकने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
बिजली चोरों पर निगम की कार्रवाई
पुन्हाना। पुन्हाना में बिजली निगम द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए सोमवार को भी अभियान जारी रहा। निगम की चार टीमों ने करीब 5 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी। बिजली निगम के एसडीओ हर्ष गुप्ता ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए निगम तीन दिन से अभियान चला रहा है। अभियान के तहत जहां शनिवार व रविवार को 18 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई थी सोमवार को चार टीमें गठित कर गांव व शहर में जाकर बिजली के मीटरों की चेकिंग की गई। इस दौरान घर व दुकानों से करीब 5 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन

नूंह में भी कार्रवाई
नूंह में सोमवार को बिजली निगम द्वारा 24 लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना किया गया। नूंह बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता केएस चौहान व एसडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिन में जिले में 191 लोगों पर 47 लाख 83 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। जबकि फरवरी माह में जिले में कुल 412 लोगों पर एक करोड़ दो लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें