फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाटक बिच्छू की जबरदस्त प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। लोक कला मंच पर बीते शाम आवरण थिएटर ग्रुप की तरफ से मोलिएर का प्रसिद्ध हास्य नाटक बिच्छू का सफल मंचन किया गया। इस नाटक का निर्देशन जाने माने रंगकर्मी राजेश तिवारी ने किया था।
विज्ञापन

यह नाटक एक हल्के-फुल्के अंदाज में दर्शाता है कि कैसे दो प्रेमी जोड़ों के जीवन में उनके ही पिता विलेन बनकर उभरते हैं। लेकिन जब सब कुछ टूटने की कगार पर होता है, तब आता है एक दिलचस्प मोड़। चहेता नौकर रहमत अपने मालिकों के प्यार को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा देता है। दर्शकों को पूरी नाटक के दौरान रहमत की चतुराई, भावनात्मक मजबूती और हास्य से भरपूर संवादों ने खूब गुदगुदाया। मुख्य कलाकारों में रुद्र त्रिवेदी (मुनीर), सादिक (हशमत),अभिषेक कुमार (नवाब मुन्ने मियां),अश्विनी वर्मा (रहमत),आदित्य कुमार (अफज़ल),भुवन शर्मा (नवाब बन्ने मियां),राधिका बेलवाल (रज़िया), जिया (नीली),जीतू कुशवाहा(मस्तु),गौरव शर्मा (अहमद) शामिल थे। बैकस्टेज टीम में लाइटिंग(गौरव शर्मा) और प्रॉपर्टी(जीतू कुशवाहा)ने योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें