नोएडा। सेक्टर-49 के मेघदूतम पार्क में राह चलती महिलाओं और युवतियों को अश्लील इशारे करने वाले 22 वर्षीय अवनीश को एंटी रोमियो टीम की महिला उप निरीक्षक पल्लवी तिवारी ने पकड़ लिया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अवनीश ने अपनी हरकतों के लिए माफी मांगी। ब्यूरो
कैंटर की टक्कर से कार हवा में पलटी, घायल
नोएडा। सेक्टर-112 चौराहे पर तेज रफ्तार कैंटर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चार बार पलटी। हादसे में एक राहगीर घायल हुआ, जबकि कार चालक को मामूली चोट आई है। वाहन मालिक रिंकू यादव ने पुलिस को कैंटर का नंबर उपलब्ध कराया है। चालक फरार है और उसकी तलाश जारी है। ब्यूरो
भाई पर फायरिंग करने के आरोपी गिरफ्तार
नोएडा। निठारी गांव में मां की दवा लाने को लेकर दो भाइयों के बीच हुई कहासुनी के बाद भाई प्रदीप शर्मा ने अपने भाई मनोज शर्मा पर फायरिंग की। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बुधवार सुबह सेक्टर-25 से आरोपी प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 1 लाइसेंसी राइफल और 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में पहले ही मनोज शर्मा की शिकायत पर कार्रवाई दर्ज की गई थी। एसपी प्रवीन कुमार ने बताया कि आगे की जांच जारी है।