फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आनंद नगर, कुलदीप नगर में नशे के खिलाफ किया जागरूक

Sat, 11 Oct 2025 01:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट के वार्ड नंबर 20, हरिपुरा गांव, आनंद नगर, कुलदीप नगर व विद्या नगर में पुलिस ने जागरूक अभियान चलाया। एनडीपीएस सैल की टीम ने नशे के खिलाफ जागरूकता किया। साथ ही लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी भी दी। एनडीपीएस सैल उप निरीक्षक अजय कुमार ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा पढ़ाई व अच्छे कार्यों में लगाकर अपने परिवार और राष्ट्र का नाम रोशन करें।


मकान से जेवरात चुराने वाले को भेजा जेल, तीन लाख की नकदी बरामद

जलबेड़ा। नग्गल गांव के मकान से चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी टोबा निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर तीन लाख रुपये की नकदी आदि बरामद किया। शुक्रवार को दोबारा कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में नग्गल के शेखपुरा निवासी धर्मबीर की तहरीर पर पुलिस ने 19 जून को मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन



11 किलो 500 ग्राम डोडा चूरापोस्त मामले में दूसरा आरोपी काबू
अंबाला। कैंट के डीआरएम स्टेडियम के पास से 11 किलो 500 ग्राम डोडा चूरापोस्त के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी दिल्ली निवासी फतेह सिंह को काबू कर लिया। आरोपी को कोर्ट के आदेशों पर तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया। इस मामले में पहले सुखविंद्र सिंह को काबू किया था। आरोपी के जरिये मुख्य नशा तस्कर तक पहुंचा जाएगा। पुलिस ने 6 अक्तूबर को आरोपी को काबू किया था।
विज्ञापन


युवती की हत्या मामले में महिला व एक अन्य काबू, भेजा जेल
अंबाला सिटी। बलदेव नगर थाना क्षेत्र में 10 जून को युवती की हत्या मामले में पुलिस ने मनमोहन नगर निवासी जसपाल व आरोपी महिला को काबू कर लिया। शुक्रवार कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में पहले आरोपी फौजी को काबू किया था। जिसने जसपाल व महिला को इस मामले में संलिप्त बताया था। इस मामले में शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने 10 जून 2024 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी फौजी व अन्य ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें