ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क तीन स्थित शारदा विश्वविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) विषय पर पांच दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमडीपी) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एमएसएमई-डीएफओ, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और छात्रों में बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी समझ का विस्तार करना है। इस मौके पर शारदा विवि के कुलपति डॉ. शिवराम खारा, डॉ. मोहित साहनी समेत अन्य ने विचार व्यक्त किए।
नई ट्रेड तकनीक को दें बढ़ावा
दादरी (संवाद)। जीटी रोड स्थित वीआईजी कॉलेज में नई ट्रेड तकनीक और मार्केट रिसर्च को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को बदलते तकनीकी परिदृश्य, शोध की आवश्यकता और नवाचार के अवसरों से रूबरू कराया गया। शंभू दयाल पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने विद्यार्थियों को ई-आई, ब्लॉकचेन, डेटा साइंस जैसी उभरती तकनीकों में कौशल विकसित करने पर जोर दिया और छात्रों को भविष्य की चुनौतीपूर्ण बाजार जरूरतों के अनुसार खुद को तैयार करने की सलाह दी। इस मौके पर कॉलेज की सीईओ डॉ. पूर्णिमा शर्मा, सीएम त्यागी, कल्पना शर्मा, डॉ. सिंधु चौधरी, अभय कांत, पूजा सागर, वैभव त्यागी आदि ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।