नूंह। मेरी फसल मेरा ब्यौरा के प्रति गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। मार्केट कमेटी के सचिव मनीष कुमार ने बताया कि जिले के गांवों में प्रतिदिन कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पंजीकरण का संबंध केवल फसल का सही दाम पर बेचना व किसानों को अधिक लाभ पहुंचाना है सभी किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी पसंद का 28 फरवरी से पहले पहले पंजीकरण अवश्य करा दें।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग व मार्केट कमेटी के अधिकारियों की टीम द्वारा रविवार को खंड फिरोजपुर-झिरका के गांव दौहा, रावली, मुंडाका, शकरपुरी और नगीना ब्लॉक के खेंचातान, बदरपुर, सेल, अखलीमपुर व पुन्हाना ब्लॉक के लेहरवाड़ी, सिहरी, सिंगलहेड़ी, जमालगढ़ और तावडू ब्लॉक के कोटा खंडेवला, डिंगरहेड़ी, नन्दुपुर, मौहम्मदपुर अहीर, भंगों, बांमरोली, दादू, डाकाला, गंगानी और नूंह ब्लॉक के गांव करमचंदपुर, धीरधौका, कोंतालाका,जयसिंहपुर गांवों में कैंप लगाकर सभी किसानों को जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के हित को ध्यान रखते हुए गेहूं, सरसों की फसलों का पोर्टल के माध्यम से खरीद करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी किसान अपनी फसल अटल सेवा केंद्र या कार्यालय मार्केट कमेटी में जाकर अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा केवल उन्हीं किसानों की फसल जैसे गेहूं, सरसों को एमएसपी दरों पर खरीद की जाएगी जो इस पोर्टल पर पंजीकृत है।