फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुख्यमंत्री के आने का इंतजार, प्राधिकरण दफ्तर और ई-बसें तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आने का इंतजार, प्राधिकरण दफ्तर और ई-बसें तैयार
विज्ञापन

नोट- फोटो हैं।

-नोएडा प्राधिकरण ने शुरू की लोकार्पण की तैयारी, सिटी बस संचालन 15 जून से पहले शुरू होगा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में सेक्टर-96 में बनकर तैयार प्रशासनिक भवन के लोकार्पण व सिटी बस सेवा संचालन शुरू कराने की तैयारी है। प्राधिकरण ने इन दोनों परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समय मांगा हुआ है। सोमवार देर शाम यह चर्चा शुरू हुई कि मुख्यमंत्री बुधवार को नोएडा आएंगे। इसके बाद पूरा नोएडा प्राधिकरण सतर्क हो गया। आनन-फानन में सेक्टर-96 में प्रशासनिक भवन को चमकाया जाने लगा। सेक्टर-90 में बस डिपो से जुड़े काम भी शुरू हो गए। मंगलवार दोपहर तक यहां उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की कुछ बसें भी पहुंच गईं। इस बीच मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा रद्द होने की सूचना आई। अधिकारियों का कहना है कि अब मुख्यमंत्री का बृहस्पतिवार शाम का समय मिलने की उम्मीद है। इस हिसाब से तैयारी की जा रही है।
309 करोड़ रुपये से बनकर तैयार हुआ है प्राधिकरण का प्रशासनिक भवन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे किनारे सेक्टर-96 में नोएडा प्राधिकरण का प्रशासनिक भवन 11 साल में 309 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो गया है। 24 हजार वर्ग मीटर जमीन पर दो टावर में दफ्तर बिल्डिंग 7 मंजिल की बनी है। इसमें 7वें मंजिल पर प्राधिकरण के चेयरमैन, छठी मंजिल पर सीईओ, एसीईओ का दफ्तर व कांफ्रेंस रूम, पांचवे मंजिल पर इंजीनियरिंग से जुड़े सभी विभागाध्यक्ष, चौथी मंजिल पर नियोजन विभाग, तीसरी मंजिल पर वित्त विभाग, कम्प्यूटर सेल, सामान्य प्रशासन व कार्मिक विभाग होगा। इसी तरह दूसरे तल पर आवासीय प्लॉट विभाग, भू-लेख विभाग का कार्यालय होगा। पहले तल पर भू-लेख व ग्रप हाउसिंग विभाग से जुड़े कामकाज होंगे। प्रशासनिक भवन में ऑडिटोरियम भी बनाया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-90 डिपो से चार रूट पर होगा सिटी बसों का संचालन-
15 जून को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के पहले प्राधिकरण ने सिटी बस का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा है। प्राधिकरण की तैयारी 100 बसें चलवाने की है। शुरुआत 30 या इससे ज्यादा बसें 50 तक परिवहन निगम से उपलब्ध करवाए जाने से होगी। तैयारी में प्राधिकरण ने सेक्टर-90 में बस डिपो को संवारा है। इसके साथ ही परिवहन निगम से बसों की मांग भी कर दी है। बुधवार से संचालन शुरू होने की सूचना पर मंगलवार को 30 बसें भी परिवहन निगम ने भेजीं। इनमें से कई बसें डिपो में भी पहुंचीं। शुरुआत के लिए चार रूट भी प्राधिकरण ने तय कर लिए हैं। बाकी रूट का चयन बस संख्या आगे बढ़ने के साथ होगा।

संचालन शुरू करने के लिए प्रस्तावित सिटी बस के रूट-

रूट नंबर-1 - बॉटनिकल गार्डन से सिटी सेंटर व होशियारपुर होते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति तक।

रूट नंबर-2- बॉटनिकल गार्डन से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे होते हुए परी चौक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, रबूपुरा होते हुए एयरपोर्ट तक।

रूट नंबर-3- बॉटनिकल गार्डन से अगाहपुर, बरौला होते हुए विश्वकर्मा रोड पर सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन के पास से सेक्टर-75 नार्थ आई चौराहा होते हुए 78, फेज-2 व सूरजपुर तक।

रूट नंबर-4- बॉटनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, सेक्टर-52 व आगे सेक्टर-71 चौराहे से बाएं मुड़कर सेक्टर-62, गाजियाबाद में प्रताप विहार होते हुए आरआरटीएस स्टेशन तक।
विज्ञापन


प्रशासनिक भवन बनकर तैयार है। वहीं सिटी में ई-बस संचालन की तैयारी भी परिवहन निगम से पूरी करवा ली गई है। बृहस्पतिवार शाम को प्रशासनिक भवन का लोकार्पण व सिटी बस संचालन शुरू होने की संभावना है। - एस पी सिंह, जीएम, नोएडा प्राधिकरण।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें