फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादारी तिराहे पर ऑटो बने जाम का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से अवैध ऑटो स्टैंड को हटाने की हो रही मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी तिराहे पर पुलिस चौकी के सामने बने अवैध ऑटो स्टैंड के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सवारियां बैठाने के लिए चालक ऑटो को सड़क पर खड़ा कर देते हैं, जिससे दिन भर जाम लगा रहता है। लंबे समय से लोग अवैध स्टैंड को हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक नहीं हटाया गया।


दादरी तिराहे पर सुबह आठ बजे से ही सूरजपुर, लाल कुआं और सिकंद्राबाद मार्ग के लिए ऑटो का जमावड़ा शुरू हो जाता है। इस वजह से अन्य वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती है। ऑटो के कारण सोमवार सुबह भी तिराहे पर लंबा जाम लग गया। इस वजह से करीब तीन घंटे तक राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय व्यापारी विवेक गोयल ने कहा कि दादरी तिराहे के आसपास कम से कम 100 मीटर के दायरे में ऑटो के खड़े होने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी एसीपी प्रशाली गंगवार का कहना है कि तिराहे पर सवारियां बैठाने वाले ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है। यातायात पुलिस को इनको हटाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें