फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोडरेज विवाद में बीच चौक पर खड़ा किया ऑटो, जाम से यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दनकौर। रोडरेज के विवाद में मंगलवार को एक ऑटो चालक ने बीच चौक पर ऑटो खड़ा कर रास्ता बाधित कर दिया। इससे पूरी सड़क पर जाम लगने से करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित हो गया। मामला बीएल चौक का है।
विज्ञापन

गांव अट्टा गुजरान निवासी ऑटो चालक सुनील गौतम ने बताया कि उसका किसी व्यक्ति के साथ रास्ते में विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज की और मौके से फरार हो गया। विरोध में सुनील ने अपना ऑटो चौक के बीचों-बीच खड़ा कर हंगामा किया। जाम के दौरान वाहन चालक लगातार हॉर्न बजाते रहे, जिससे आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी हुई। वहीं बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों को भी काफी दिक्कतें हुईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक समझाने के बाद सुनील ने मौके से ऑटो हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें