फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्रेनो में 19 जनवरी से शुरू होगा ऑटो एक्सपो, पहले ही दिन से आम दर्शकों को प्रवेश; एंट्री रहेगी निशुल्क

Thu, 19 Dec 2024 09:05 AM IST
विजय पुंडीर नवीन कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ऑटो एक्सपो में इस बार 70 से अधिक ईवी और ऑटो सेगमेंट के शामिल होने की उम्मीद हैं। जबकि 50 से अधिक बैट्री व स्टोरेज कंपनी, 600 से अधिक कंपोनेंट मैन्यूफैक्चर्स, 20 से अधिक टायर कंपनियां शामिल होंगी। 15 से स्टार्टअप भी आएंगे। 
विज्ञापन
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 (ऑटो एक्सपो) का आगाज 19 जनवरी से होगा। जबकि दिल्ली के मंडपम में 17 जनवरी से ऑटो एक्सपो का आगाज होगा। ग्रेटर नोएडा में पहले ही दिन से आम दर्शकों को प्रवेश दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस बार प्रवेश निशुल्क होगा। इस पर जल्द ही कंपनी अपना फैसला जारी करेगी। वहीं इस बार ग्रेनो में केवल हैवी व्हीकल्स व इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मेला लगेगा। बाकी 4 और टू व्हीकल्स की प्रदर्शनी दिल्ली में लगेगी।

विज्ञापन


कोविड के बाद 11 से 18 जनवरी 2023 को इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो का आयोजन हुआ था। जबकि इस बार 17 से 22 जनवरी के बीच ऑटो एक्सपो का आयोजन होगा, लेकिन 17 जनवरी को दिल्ली के मंडपम, 18 जनवरी को दिल्ली के यशोभूमि और 19 जनवरी को ग्रेनो में आगाज होगा। पहले ही दिन से आम दर्शकों को भी प्रवेश दिया जाएगा। ग्रेनो में केवल चार दिन लोगों को प्रदर्शनी देखने को मिलेगी, लेकिन इस बार बड़ी कंपनियों की भविष्य की गाड़ियां और दोपहिया वाहन देखने को नहीं मिलेंगे। इनका दीदार करने के लिए दिल्ली जाना होगा। ग्रेटर नोएडा में केवल हैवी व्हीकल्स और ईवी व्हीकल्स की कंपनियां अपने स्टॉल लगाएंगी। 

70 से अधिक ईवी व ऑटो सेगमेंट होंगे शामिल
ऑटो एक्सपो में इस बार 70 से अधिक ईवी और ऑटो सेगमेंट के शामिल होने की उम्मीद हैं। जबकि 50 से अधिक बैट्री व स्टोरेज कंपनी, 600 से अधिक कंपोनेंट मैन्यूफैक्चर्स, 20 से अधिक टायर कंपनियां शामिल होंगी। 15 से स्टार्टअप भी आएंगे। 
विज्ञापन


पिछले एक्सपो में 750 से 350 रुपये तक रहा था टिकट
वर्ष 2023 में आयोजित ऑटो एक्सपो में 350 से 750 रुपये तक का टिकट लगा था। 13 जनवरी को टिकट की कीमत 750 रुपये थी। जबकि 14 से 15 जनवरी के बीच टिकट की कीमत 475 रुपये थी। वहीं आखिरी के 16 से 18 जनवरी के बीच 350 रुपये का टिकट रहा था, लेकिन इस बार टिकट नहीं लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें